1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया के पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान को झटका

आस्ट्रेलिया के पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान को झटका

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2016 10:51 am IST,  Updated : Dec 30, 2016 10:51 am IST

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान को शुरूआती झटका भी दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने लंच से ठीक पहले पारी घोषित करके

Azhar-Ali,-Matthew- India TV Hindi
Azhar-Ali,-Matthew

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान को शुरूआती झटका भी दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने लंच से ठीक पहले पारी घोषित करके वर्षा से प्रभावित मैच में नतीजे की उम्मीद जगाई। 

स्मिथ ने 246 गेंद में नाबाद 165 रन की पारी खेलने के बाद उस समय पारी घोषित की जब टीम का स्कोर आठ विकेट पर 624 रन था। पाकिस्तान ने पहली पारी नौ विकेट पर 443 रन पर घोषित दी थी जिससे आस्ट्रेलिया को 181 रन की बढ़त मिली। 

आस्ट्रेलिया को लंच से पहले चार ओवर गेंदबाजी का मौका मिला जिसमें जोस हेजलुवड ने समी असलम (02) को बोल्ड किया। पाकिस्तान ने लंच तक एक विकेट पर छह रन बनाए। ब्रेक के समय पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले अज़हर अली एक जबकि बाबर आजम तीन रन बनाकर खेल रहे थे। 

इससे पहले आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 91 गेंद में 84 रन की तूफानी पारी खेलकर मेजबान टीम को पर्याप्त बढ़त दिलाई जिसके बाद कप्तान स्मिथ ने पारी घोषित करने का फैसला। स्टार्क ने अपनी पारी में सात छक्के मारे जो मेलबर्न में एक टेस्ट पारी में रिकार्ड है। उन्होंने इसमें से पांच छक्के लेग स्पिनर यासिर शाह पर जड़े। 

स्टार्क ने 69 गेंद में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्हें 51 रन पर जीवनदान भी मिला जब अजहर की गेंद पर लांग आफ पर सोेहेल खान ने उनका कैच टपकाया। उन्होंने इसके बाद अजहर पर लगातार दो छक्के मारे। वह अंतत: सोहेल की गेंद पर असद शाफिक को कैच देकर पवेलियन लौटे। स्टार्क ने स्मिथ के साथ 172 गेंद में सातवें विकेट के लिए 154 रन जोड़े। 

स्मिथ ने नाथन लियोन (12) के आउट होते की पारी घोषित की। स्मिथ ने करियर के 17वें और साल के चौथे शतक के दौरान 13 चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने साल में 71.93 के औसत से 1079 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल