1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चार दिन के टेस्ट मैच के विरोध में मैक्ग्रा, कहा- मेरे लिए 5 दिन काफी विशेष

चार दिन के टेस्ट मैच के विरोध में मैक्ग्रा, कहा- मेरे लिए 5 दिन काफी विशेष

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 04:30 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा ने गुरुवार को पांच दिन के टेस्ट मैच को बनाए रखने की वकालत की है। आईसीसी इस समय चार दिन के टेस्ट मैच पर विचार कर रही है जिसका कई दिग्गज विरोध कर रहे हैं।

चार दिन के टेस्ट मैच के...- India TV Hindi
चार दिन के टेस्ट मैच के विरोध में मैक्ग्रा, कहा- मेरे लिए 5 दिन काफी विशेष Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा ने गुरुवार को पांच दिन के टेस्ट मैच को बनाए रखने की वकालत की है। आईसीसी इस समय चार दिन के टेस्ट मैच पर विचार कर रही है जिसका कई दिग्गज विरोध कर रहे हैं। अब इनमें मैक्ग्रा का नाम भी शामिल हो गया है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से चार दिन के टेस्ट मैच की शुरुआत करने पर विचार कर रही है जिसके पीछे व्यस्त कार्यक्रम का तर्क दिया जा रहा है। 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले मैक्ग्रा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं काफी हद तक पारंपरिक इंसान हूं। खेल जैसा है मुझे वो वैसा ही पसंद है। मेरे लिए पांच दिन काफी विशेष हैं। अगर खेल छोटा होता है तो मुझे पसंद नहीं आएगा। डे-नाइट टेस्ट को लाकर खेल को तरोताजा रखने का विचार अच्छा है। लेकिन कितने दिन टेस्ट मैच खेला जाना चाहिए इसमें बदलाव हो, मैं इसके खिलाफ हूं। यह जैसा है वैसा ही मुझे पसंद है।"

मैक्ग्रा से पहले ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन और ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन भी चार दिन के टेस्ट मैच का विरोध कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल