1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया का पहला अभ्यास मैच

इंग्लैंड दौरे पर बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया का पहला अभ्यास मैच

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 09:24 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी दो और अभ्यास मैच खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज चार सितंबर से शुरू होगी। 

Australia vs England, AUS v ENG, England vs Australia, ENG v AUS, David Warner, Warner, Aaron Finch,- India TV Hindi
cricket  Image Source : GETTY

इंग्लैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम का पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच इस टी20 मुकाबले में राष्ट्रीय टीम के कप्तान आरोन फिंच की नेतृत्व वाली टीम (फिंच एकादश) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 रन बनाये। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए उपकप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम (कमिंस एकादश) जब छठे ओवर में बल्लेबाजी कर रही थी तब बारिश ने खलल डाला और आगे का खेल संभव नहीं हुआ। टीम का स्कोर इस समय 5.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 60 रन था। 

यह भी पढ़ें- भारत में होने वाले 2023 विश्व कप में धमाल मचाएंगे रोहित शर्मा, बचपान के कोच ने की भविष्यवाणी

इससे पहले फिंच एकादश के लिए फिंच और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 75 रन की साझेदारी की। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी दो और अभ्यास मैच खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज चार सितंबर से शुरू होगी। इसके बार दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल