
स्पिन डिपार्टमेंट हमेशा से ही टीम इंडिया की ताकत रही है. और एक बार फिर से धोनी ने अपनी ताकत पर भरोसा किया है। ऑस्ट्रेलिया में जहां रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, और गुरकीरत सिंह मान अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल स्पिनर हैं हालंकि स्टीव स्मिथ भी ज़रुरत पढ़ने पर स्पिन करते हैं लेकिन अश्विन और जडेजा के आगे ये कहीं नहीं ठहरते। ऑस्ट्रेलिया ने अपना दांव तेज़ गेंदबाज़ों पर लगाया है हालाकि इस बार टीम इंडिया का पेस अटैक भी मज़बूत नज़र आ रहा है।
स्कॉट बोलेंड, जेम्स फॉक्नर, जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श, केन रिचर्डसन, और नए गेंदबाज़ जोल पेरिस के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम में 6 तेज़ गेंदबाज़ हैं जबकि टीम इंडिया के पास मुहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और युवा जोश ऋषि धवन के तौर पर चार तेज़ गेंदबाज़ है।
मिचेल स्टार्क और मिचेल जॉनसन के ऑस्ट्रेलिया टीम में नहीं रहने से ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग अटैक कमज़ोर हुआ है और ज़ाहिर है टीम इंडिया इसका फायदा ज़रुर उठाना चाहेगी।
धोनी का कैसे करेंगे मुकाबला स्टीव स्मिथ, आगली स्लाइड में