1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया करेगा पहले बल्लेबाजी, ये हुए टीम में बदलाव

तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया करेगा पहले बल्लेबाजी, ये हुए टीम में बदलाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 25, 2018 01:09 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 01:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज तीसरा टी20 मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। 

Australia Team- India TV Hindi
तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करेगा। Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज तीसरा टी20 मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में अपनी टीम में मात्र एक बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया ने बैहरनडॉर्फ को टीम से बाहर कर स्टार्क को टीम में शामिल किया है। बता दें, स्टार्क 2 साल बाद टी20 क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। भारत ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किए हैं।

सिडनी में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम के पास सीरीज बराबरी पर खत्म करने का अच्छा मौका है। बता दें, मेजबान टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रनों से मात दी थी वहीं दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

दूसरे मैच में भारतीय टीम ने अच्छा वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर लगाम कस रखी थी। बारिश से पहले भारत ने 19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 132 के स्कोर पर रोक रखा था और साथ ही उनके 7 खिलाड़ी भी आउट किए थे। इस मैच के रद्द हो जाने से भारत का ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने का सपना खत्म हो गया है।

भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ताकि वह इस सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सके। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो उन्हें मैच के साथ-साथ सीरीज भी गवानी पड़ेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल