1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच से बाहर हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच से बाहर हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2019 09:57 am IST,  Updated : Dec 15, 2019 09:57 am IST

पर्थ में जारी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले पिंक बॉल से खेले जा रहे डे-नाईट टेस्ट मैच में हेज़लवुड को चोट लग गई।

Josh Hazelwood- India TV Hindi
Josh Hazelwood Image Source : GETTY IMAGE

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिसमस वीक में खेले जाने वाले 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हेजलवुड इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

गौरतलब है कि पर्थ में जारी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले पिंक बॉल से खेले जा रहे डे-नाईट टेस्ट मैच में हेज़लवुड को चोट लग गई। जिससे 

पर्थ में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन वो बाद में गेंदबाजी नहीं करा पाए। 

मैदान से स्कैन के लिए गए हेज़लवुड की चोट के स्कैन से जानकारी मिली कि उन्हें 'लो ग्रेड' हैमस्ट्रिंग चोट है। वह पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन के नाइट सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे और केवल 8 गेंद ही फेंक सके। लैंगर ने बताया कि उनकी जगह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, यह फैसला चयनकर्ता करेंगे।

बता दें कि जेम्स पैटिंसन और माइकल नेसर टेस्ट टीम में रिजर्व सीमर हैं। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल