1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 03:33 pm IST

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त- India TV Hindi
डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त   Image Source : GETTY

पर्थ। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया टीम ने 38.1 ओवरों में ही अपने सभी विकेट गंवा दिए और 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी अपने अनुभवी खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बगैर फीकी नजर आई। आस्ट्रेलिया के लिए नील काउल्टर ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। 

इसके अलावा, एलेक्स कैरी ने 33 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच पांच रन बनाकर ही आउट हो गए। काउल्टर और एलेक्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया।

एंडिले पेलुख्वायो ने आस्ट्रेलिया की पारी को 152 रनों तक समेटने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, इमरान ताहिर, लुंगी नगीदी और डेल स्टेन ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (47), रीजा हैंड्रिक्स (44), एडन मार्कराम (36) की संयम भरी बल्लेबाजी के दम पर तीन विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और जीत हासिल की। 

मार्कस स्टोइनिस ने आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में तीनों विकेट हासिल किए। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच नौ नवम्बर को एडिलेड में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल