1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus vs SA, 2nd ODI: जब 95 मीटर का छक्का लगाकर भी कैच हो गया बल्लेबाज, खुशी से नाचने लगे फैंस

Aus vs SA, 2nd ODI: जब 95 मीटर का छक्का लगाकर भी कैच हो गया बल्लेबाज, खुशी से नाचने लगे फैंस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 09, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 04:50 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में रीजा हेंड्रिक्स ने 95 मीटर का छक्का लगाया। इस छक्के को बाउंड्री पर एक फैन ने कैच कर लिया और जमकर जश्न मनाया।

Reeza Hendricks- India TV Hindi
Reeza Hendricks Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक बल्लेबाज ने 95 मीटर का छक्का लगाया और इसके बावजूद को कैच कर लिया गया। भले ही आपको यकीन ना हो लेकिन ऐसा हुआ है। एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने झन्नाटेदार शॉट खेला और गेंद ने आसानी से बाउंड्री तक का सफर तय कर लिया। लेकिन बाउंड्री पर एक दर्शक ने उस गेंद को कैच कर लिया।

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे एडिलेड में खेला जा रहा है
  • ऑस्ट्रेलिया टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही है
  • ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है

छक्के की लंबाई 95 मीटर थी और जैसे ही उस छक्के को फैन ने कैच किया, वैसे ही वो उछल-उछल कर खुशी मनाने लगा। उस फैन के कैच को देखकर उसके आस-पास मौजूद दर्शक भी खुशियां मनाने लगे। जब हेंड्रिक्स के शॉट की लंबाई दिखाई गई तो वो 95 मीटर थी।

साफ है कि जैसे ही फैन ने उस छक्के को कैच में बदला, वैसे ही किसी खिलाड़ी की तरह इस तरह जश्न मनाने लगा जैसे कि हेंड्रिक्स उस कैच से आउट हो गए हों और ऑस्ट्रेलिया को विकेट मिल गया हो। आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 232 रनों का लक्ष्य रखा है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरे मैच में ऐलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा (47), क्रिस लिन ने (44), एरन फिंच ने (41) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगीसो रबाडा ने (4), ड्वेन प्रिटोरियस ने 3, डेल स्टेन ने 2 और लूंगी एलगिडी ने 1 विकेट हासिल किया। खबर लिखे जाने तक मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था और दक्षिण अफ्रीका ने व विकेट खोकर 194 रन बना लिए थे जबकि 4 ओवरों का खेल बाकी था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल