1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शॉन मार्श की जगह ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में शामिल हुए मैकडरमोट

शॉन मार्श की जगह ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में शामिल हुए मैकडरमोट

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 12:37 pm IST

शॉन मार्श रविवार को खेले गये पहले वनडे मैच में नही खेले थे। उनके कूल्हे की मामूली सर्जरी हुई है

Ben McDermott - India TV Hindi
Ben McDermott 

सिडनी। चोटिल शॉन मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताओं के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को क्वींसलैंड के युवा बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वने सीरीज के बचे हुए दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। 

शॉन मार्श रविवार को खेले गये पहले वनडे मैच में नही खेले थे। उनके कूल्हे की मामूली सर्जरी हुई है और चयनकर्ताओं को लगता है कि शुक्रवार को एडिलेड में खेले जा जाने वाले मैच तक वह पूरी तरह फिट नहीं होंगे। 

चयनकर्ता ट्रेवोर होंस ने कहा, ‘‘ हम शॉन की चोट से उबरने पर नजर रखे है और उन्हें मैच से पहले फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिलेगा।’’ 

पहले वनडे में डार्सी शॉर्ट मार्श की जगह खेले थे लेकिन मैच की दूसरी गेंद पर ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गये। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम 152 पर आल आउट हो गयी थी। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच छह विकेट से जीता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल