1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, दो नये खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, दो नये खिलाड़ियों को मिला मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 06:15 pm IST

पैटरसन ने श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश की तरफ से दोनों पारियों में शतक जमाया था। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 3813 रन बनाये हैं।

Australian Cricket Team- India TV Hindi
Australian Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लिये कुर्टिस पैटरसन और झाई रिचर्डसन के रूप में दो नये चेहरों को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है जबकि सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स ने वापसी की है। 

पैटरसन ने श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश की तरफ से दोनों पारियों में शतक जमाया था। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 3813 रन बनाये हैं। 

तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें चोटिल जोश हेजलवुड के स्थान पर टीम में लिया गया है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, जो बर्न्स, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, कुर्टिस पैटरसन, पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, जाय रिचर्डसन और नाथन लियोन में से। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल