1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने ODI क्रिकेट में लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की

महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने ODI क्रिकेट में लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 01:37 pm IST

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी वनडे में 232 रनों से करारी मात देते हुए रिकार्ड जीत हासिल की है।

महिला क्रिकेट :...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने ODI क्रिकेट में लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी वनडे में 232 रनों से करारी मात देते हुए रिकार्ड जीत हासिल की है। यह ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर वनडे में सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेग लेनिंग की जगह टीम की कप्तानी कर रहीं रचेल हायनेस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 और एलिसा हिली ने 87 रन जोड़ कर टीम को विशाल स्कोर दिया।

MI vs RR : देखिए कैसे अनुकूल रॉय ने पकड़ा हवा में उड़ते हुए कैच, पोलार्ड के साथ मुंबई की पूरी टीम हुई हैरान

रचेल ने 104 गेंदों का सामना कर 10 चौके और दो छक्के मारे। हिली ने 87 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के अलावा एक छक्का मारा। न्यूजीलैंड की महिलाएं 27 ओवर खेलने के बाद 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 93 रनों पर ढेर हो गई।

टीम की स्टार खिलाड़ी सोफी डिवाइन और एमिला केर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गईं। उसके सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन एमी स्टारवेट ने बनाए। उन्होंने 41 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मेडी ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा छू सकी। उन्होंने 22 रन बनाए।

IPL 2020, MI vs RR : बुरी तरह हार के बाद कप्तान स्मिथ ने बताया, कहां हो रही है लगातार गलतियां

ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शट, जेस जोनासेन, एश्ले गर्डनर और सोफी मोलीनेयुक्स ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ महिला टीम ने अपनी पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। यह ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की वनडे में लगातार 21वीं जीत है और रिकी पोंटिंग की पुरुष ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी लगातार 21 वनडे जीत हासिल की थीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल