1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्टेलियाई कोच लैंगर ने माना, भारत के खिलाफ मैच में हो सकती है स्लेजिंग

ऑस्टेलियाई कोच लैंगर ने माना, भारत के खिलाफ मैच में हो सकती है स्लेजिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 25, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 01:35 pm IST

स्वयं आक्रामक खिलाड़ी रहे लैंगर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर और बाहर बर्ताव पर काफी बात की है।

Justin Langer- India TV Hindi
Justin Langer Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम आगामी सीरीज में जब भारत के खिलाफ उतरेगी तो दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं होगी लेकिन दो टक्कर की टीमों के बीच उन्हें काफी छींटाकशी की उम्मीद है। 

स्वयं आक्रामक खिलाड़ी रहे लैंगर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर और बाहर बर्ताव पर काफी बात की है। किसी भी हाल में जीत दर्ज करने की अपने खिलाड़ियों की मानसिकता के लिए अतीत में ऑस्ट्रेलिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है जिसके कारण टीम के रवैये और नैतिकता का विस्तृत विश्लेषण भी हुआ था। 

लैंगर ने शुक्रवार को पहले वनडे के साथ शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज से पहले कहा, ‘‘लोग कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में आप नर्वस हो जाते हैं, मुझे यकीन नहीं कि वे मैदान पर बातचीत के संदर्भ में कह रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि वे कुछ बेहद बेहद शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप वार्नी (शेन वार्न), ग्लेन मैकग्रा का सामना कर रहे हैं या स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट या रिकी पोंटिंग को गेंदबाजी कर रहे हैं तो मैदान पर बोले जाने वाले कुछ शब्दों से अधिक यह आपको नर्वस करेगा।’’ 

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने किया साफ़, स्टीव स्मिथ खेलेंगे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज

लैंगर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में हमने मैदान के अंदर और बाहर अपने बर्ताव पर चर्चा की है और हमने बात की है कि दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है। छींटाकशी के लिए काफी जगह है और यह प्रतिस्पर्धी रवैया है।’’ 

लैंगर ने कहा कि अगामी सीरीज में खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ियों को देखते हुए काफी प्रतिस्पर्धी ऊर्जा होगी। उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान टिम पेन काफी मजाकिया है, विराट कोहली जो कर रहा है वह हमें पसंद है। आखिर में मैं वादा कर सकता हूं कि मैदान पर बोले जाने वाले शब्दों का दबाव से कुछ लेना देना नहीं है, यह इस पर निर्भर करता है कि आप किसके खिलाफ खेल रहे हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल