1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने उड़ाया सचिन का मज़ाक, फैंस ने लिया आड़े हाथों

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने उड़ाया सचिन का मज़ाक, फैंस ने लिया आड़े हाथों

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2017 02:35 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 02:35 pm IST

हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने एक तस्वीर के जरिए टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और सचिन तेंदुलकर का मज़ाक उड़ाया. बस फिर क्या था सचिन के फैंस ने उस पत्रकार की जमकर क्लास ले ली.

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर को हमारे देश में क्रिकेट का गॉड माना जाता है. यही वजह है कोई भी उनके ख़िलाफ़ कोई बात नहीं सुनना चाहता और अगर किसी ने कुछ कह दिया तो बस उसकी शामत आ गई समझो. हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने एक तस्वीर के जरिए टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और सचिन तेंदुलकर का मज़ाक उड़ाया. बस फिर क्या था सचिन के फैंस ने उस पत्रकार की जमकर क्लास ले ली. 

ऑस्ट्रेलिया के पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने सोशल मीडिया पर रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और ई कॉमर्स कंपनी अली बाबा के मालिक जैक मा की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो का कैप्शन फ्रीडमैन ने ऐसे लिखा है मानो ये बात शारापोवा कह रही हों. उन्होंने लिखा, ''मेरे लिए गर्व बात है कि आख़िरकार मैं सचिन तेंदुलकर से मिल ही गई.''

दरअसल फ्रीडमैन ने सचिन और जैक मा की तुलना क्यों की, इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. कुछ समय पहले जब मारिया शारापोवा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जानती हैं. इस पर शारापोवा ने कहा था कि वह सचिन को नहीं जानतीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उस समय शारापोवा की भी काफी खिंचाई हुई थी.

उसी घटना के बाद अब डेनिस फ्रीडमैन ने इस तस्वीर के माध्यम से शारापोवा का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की और उन्होंने जैक मा को सचिन बना दिया. हालांकि उनकी इस हरकत पर सचिन के फैंस का पारा जरूर चढ़ गया.

इसके सचिन के फैंस ने उन्हें ट्वीट कर हद में रहने की सलाह भी दे डाली.

यह पहली बार नहीं है, जब डेनिस ने इस तरह की हरकत की है. इससे पहले भी वह टीम इंडिया का मज़ाक उड़ा चुके हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से पहले उन्होंने टीम इंडिया का मज़ाक उड़ाया था. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी. इसमें विराट कोहली और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों को झाडू लगाते हुए दिखाया था.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल