1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेलों के डोनाल्ड ट्रंप हैं विराट कोहली: आस्ट्रेलियाई मीडिया

खेलों के डोनाल्ड ट्रंप हैं विराट कोहली: आस्ट्रेलियाई मीडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2017 09:24 am IST,  Updated : Mar 22, 2017 09:24 am IST

नयी दिल्ली: आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को विश्व खेलों का डोनाल्ड ट्रंप करार देते हुए आरोप लगाया कि वह उनके खिलाडि़यों के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं। डेली टेलीग्राफ में छपे

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

नयी दिल्ली: आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को विश्व खेलों का डोनाल्ड ट्रंप करार देते हुए आरोप लगाया कि वह उनके खिलाडि़यों के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं। डेली टेलीग्राफ में छपे एक लेख में बेबुनियाद दावों के लिये कोहली की आलोचना की गई। इसमें निराशा भी जताई गई कि बीसीसीआई या आईसीसी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

लेख में कहा गया, विराट कोहली खेलों के डोनाल्ड ट्रंप हो गए हैं। इसमें कहा गया, ट्रंप की ही तरह कोहली अपनी कमियों को छिपाने के लिये मीडिया को आरोपी ठहरा रहे हैं। वह अपने आप में कानून बन गए हैं और गलत खबरें फैलाने पर भी बीसीसीआई या आईसीसी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे। मौजूदा श्रृंखला में कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने डीआरएस फैसले लेते समय ड्रेसिंग रूम की मदद ली। स्मिथ ने एक मौके पर यह बात स्वीकारी लेकिन इससे इनकार किया कि उन्होंने हर बार ऐसा किया।

तीसरे टेस्ट के दौरान डेविड वार्नर के आउट होने पर कोहली ने अपने कंधे पकड़कर विकेट का जश्न मनाया चूंकि स्मिथ ने उनकी कंधे की चोट का मजाक उड़ाया था। लेख में कहा गया कि ऐसी कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है और सरकारी प्रसारक ने स्मिथ से माफी मांग ली थी चूंकि उसी पर दावा किया गया था कि स्मिथ ने कोहली की कंधे की चोट का मजाक उड़ाया। इसमें कहा गया, टीवी फुटेज से साफ था कि एक साथी खिलाड़ी ने स्मिथ के कंधे पर हाथ रखा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल