1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉल टेंपरिंग विवाद: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सभी देशों से की इस चीज की अपील

बॉल टेंपरिंग विवाद: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सभी देशों से की इस चीज की अपील

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 02:20 pm IST

टर्नबुल ने धोखाधड़ी के इस मामले को‘ऑस्ट्रेलिया के लिये अपमानजनक’करार दिया। आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया था कि उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी की योजना बनायी थी।

मैलकम टर्नबुल और...- India TV Hindi
मैलकम टर्नबुल और स्टीव स्मिथ

सिडनी: आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल गेंद से छेड़खानी मामले के बाद क्रिकेट की छवि सुधारने की कवायद के तहत आज इस खेल से छींटाकशी समाप्त करने की अपील की। 

टर्नबुल ने धोखाधड़ी के इस मामले को‘ऑस्ट्रेलिया के लिये अपमानजनक’करार दिया। आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया था कि उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी की योजना बनायी थी। 

उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से इस मामले में निर्णायक रूप से काम करने की मांग की। यह खेल संस्था कल अपना फैसला सुना सकती है। टर्नबुल ने कहा कि अगर क्रिकेट को फिर से आदर्श खेल बनाना है क्रिकेट संस्थाओं को छींटाकशी पर रोक लगानी चाहिए। 

उन्होंने कैनबरा में पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि छींटाकशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। इसका क्रिकेट में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। क्रिकेट का खेल एक बार फिर आदर्श के रूप में स्थापित होना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल