1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने अज़हर अली को एकदिवसीय कप्तान बरक़रार रखा

पाकिस्तान ने अज़हर अली को एकदिवसीय कप्तान बरक़रार रखा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 02:12 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 की शिकस्त के बावजूद अजहर अली को वेस्टइंडीज के खिलाफ होेने वाली आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कप्तान बरकरार रखा है। पिछले साल मिसबाह

azhar-ali- India TV Hindi
azhar-ali

लाहौर: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 की शिकस्त के बावजूद अजहर अली को वेस्टइंडीज के खिलाफ होेने वाली आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कप्तान बरकरार रखा है। 

पिछले साल मिसबाह उल हक के 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद कप्तान बने अजहर अली को अपनी कप्तानी को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। 

उनकी अगुआई में पाकिस्तान को 25 मैचों में 15 हार का सामना करना पड़ा है जबकि इस दौरान टीम ने नौ मैच जीते और एक बेनतीजा रहा। टीम आईसीसी रैंकिंग मंे नौवें स्थान पर खिसक गई है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल