1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुबई टेस्ट: अज़हर का तिहरा शतक, पाकिस्तान मज़बूत स्थिति में

दुबई टेस्ट: अज़हर का तिहरा शतक, पाकिस्तान मज़बूत स्थिति में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2016 08:58 am IST,  Updated : Oct 15, 2016 08:58 am IST

दुबई: अज़हर अली ने शुक्रवार को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन तिहरा नाबाद शतक (302) लगाकर पाकिस्तान को मज़बूत स्थित में ला खड़ा किया। पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 579

Azhar Ali, Dubai Test, West Indies- India TV Hindi
Azhar Ali, Dubai Test, West Indies

दुबई: अज़हर अली ने शुक्रवार को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन तिहरा नाबाद शतक (302) लगाकर पाकिस्तान को मज़बूत स्थित में ला खड़ा किया। पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 579 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में वेस्ट इंडीज़ ने एक विकेट खोकर 69 बना लिए हैं।

अज़हर डे-नाइट टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाने वाले पहले और तिहरा शतक लगाने वाले चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बन गए हैं।

इसके पहले अज़हर ने गुलाबी गेंद से खेले जा रहे मैच के पहले दिन समी असलम (90) के साथ 215 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दूसरे दिन असद शफीक़ और बाबर आज़म ने भी उनका अच्छा साथ दिया। 

अज़हर ने तिहरे शतक में 23 चौक्के और दो छक्के लगाए। 

पाकिस्तान को एकमात्र सफलता यासिर शाह ने दिलाई जिन्होंने जॉन्सन (15) को पगबाधा आउट किया। 

यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा इंटरनेशनल टेस्ट मैच है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पिछले साल नवंबर में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऐडिलेड में खेला गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल