1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजहर के शतक से पाकिस्तान मजबूत

अजहर के शतक से पाकिस्तान मजबूत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2016 10:46 am IST,  Updated : Dec 27, 2016 10:46 am IST

मेलबर्न: अज़हर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मजबूत वापसी की। अपने 56वें टेस्ट में खेल रहे अजहर के करियर के 12वें

Azhar-Ali- India TV Hindi
Azhar-Ali

मेलबर्न: अज़हर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मजबूत वापसी की। 

अपने 56वें टेस्ट में खेल रहे अजहर के करियर के 12वें टेस्ट शतक की बदौलत पाकिस्तान ने लंच तक चार विकेट पर 232 रन बनाए। यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ अजहर का तीसरा शतक है। 

पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। अजहर 112 जबकि असद शाफिक 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 107 रन जोड़ चुके हैं। 

अजहर ने फाइन लेग पर दो रन के साथ 338 मिनट में 218 गेंद में शतक पूरा किया और पाकिस्तान की ओर से साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। वह लंच तक साल में 1062 रन बना चुके हैं। 

सत्र के बीच में हल्की बारिश के कारण हालांकि खिलाडि़यों को कुछ समय के लिए ड्रेसिंग रूम वापस लौटना पड़ा लेकिन इसके बाद खेल दोबारा शुरू हो गया जिसे लंच से पहले एक बार फिर रोकना पड़ा। 

लंच के दौरान बारिश तेज हो गई। कल भी बारिश के कारण चाय के बाद का खेल नहीं हो पाया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल