1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मैं गोरा नहीं हूं, जो पूरी इंग्लिश जानूं', इस पूर्व पाक खिलाड़ी को बाबर आजम ने दिया मुंहतोड़ जवाब

'मैं गोरा नहीं हूं, जो पूरी इंग्लिश जानूं', इस पूर्व पाक खिलाड़ी को बाबर आजम ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2020 08:40 am IST,  Updated : May 19, 2020 08:40 am IST

तनवीर ने कहा था कि बाबर को अपने खेल के साथ-साथ अपनी व्यक्तित्व में भी सुधार करने की जरुरत है, तभी सही मायनों में उनकी तुलना कोहली से की जा सकती है।

Babar Azam gave a befitting reply to this former Pak player, 'I am not a Gora who knows all English'- India TV Hindi
Babar Azam gave a befitting reply to this former Pak player, 'I am not a Gora who knows all English'  Image Source : GETTY IMAGES

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद ने अपने देश की वनडे और टी20 टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को अहम सलाह दी थी। तनवीर ने कहा था कि बाबर को अपने खेल के साथ-साथ अपनी व्यक्तित्व में भी सुधार करने की जरुरत है, तभी सही मायनों में उनकी तुलना कोहली से की जा सकती है। इस बयान से भड़के बाबर ने तनवरी को जवाब देते हुए कहा है कि वह गोरा नहीं है जो पूरी इंग्लिश जाने।

दरअसल, इन दिनों हर कोई बाबर आजम की भारतीय कप्तान विराट कोहली से तुलना कर रहा है। इसी कड़ी में तनवीर ने कहा था ''उन्हें अपने आप में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। उन्हें खास तौर से अपनी अंग्रेजी को ठीक करना चाहिए। यह बहुत ही जरूरी है। जब कोई कप्तान होता है तो उसे कई बार बात करनी पड़ती। इसमें टॉस के समय और मैच के बाद इसके अलावा मीडिया में भी अपनी बात रखनी पड़ती है।''

तनवीर ने साथ ही कहा था  ''एक कप्तान को पूरी तरह से पाबंद और संगठित होना चाहिए ताकि बाकी खिलाड़ी उन्हें देखकर ऐसा करें। इसके साथ ही कप्तान को अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अगर खुद कप्तान फिट नहीं होगा तो वह दूसरे को सलाह नहीं पाएगा।''

ये भी पढ़ें - गेंद को चमकाने के लिए लार पर बैन लगाना चाहती है क्रिकेट समिति, आईसीसी से की सिफारिश

इसका जवाब अब बाबर आजम ने दिया है। पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साद सादिक ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंड पर बाबर आजम के हवाले से ट्वीट करते हुए लिखा,''मैं एक क्रिकेटर हूं। मेरा काम क्रिकेट खेलना है। मैं गोरा नहीं हूं, जो पूरी इंग्लिश जाने। हां, मैं इस पर काम कर रहा हूं। लेकिन आप इस तरह की चीजें वक्त के साथ सीखते हो। आप अचानक से यह सब नहीं सीख सकते।''

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टी20 टीम के साथ वनडे टीम की भी कप्तानी सौंपी है। इस पर बाबर का कहना है कि उन्हें इमरान खान जैसा आक्राम कप्तान बनना है। बाबार ने कहा ''मैंने जो सीखा है मैं उसी के साथ जाना चाहूंगा। मैं एक आक्रामक कप्तान बनना चाहता हूं और इमरान खान की कप्तानी के स्टाइल को फॉलो करूंगा।"

ये भी पढ़ें - बाबर आजम का छलका दर्द, बोले - 'पिछले 10 साल से पाकिस्तान बिना फैंस खेल रहा है क्रिकेट'

विराट कोहली से अपनी तुलना पर बाबर आजम ने कहा था "दोनों अलग तरह के खिलाड़ी है और उनसे मेरी तुलना करना सही नहीं है। मुझे लगता है कि अगर आप तुलना नहीं करेंगे तो यह अच्छा होगा। मैंने कहा है कि वह अलग तरह के खिलाड़ी है, मै अलग तरह का खिलाड़ी हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल