1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख्तर ने बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज बताया

शोएब अख्तर ने बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज बताया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 03:31 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 03:31 pm IST

टेस्ट में बाबर के नाम पांच शतक हैं जबकि वनडे में उनके नाम 11 शतक हैं। बाबर के नाम 22 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए लगातार तीन वनडे शतक बनाने का रिकार्ड दर्ज है।

शोएब अख्तर ने बाबर आजम...- India TV Hindi
शोएब अख्तर ने बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज बताया Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट गेंदबाज शोएब अख्तर ने बल्लेबाज बाबर आजम की जमकर तारीफ की है और कहा है कि बाबर पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज में से एक हैं।क्रिकेट पाकिस्तान ने अख्तर के यूट्यूब चैनल का हवाले देते हुए लिखा है, "जब आप इतनी आसान विकेट पर बाबर को गेंदबाजी करते हैं तो आपको नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। बाबर पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज में से एक हैं।"

साल 2016 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले बाबर ने बहुत कम समय में विश्व क्रिकेट में अपना एक अहम स्थान बना लिया है। बाबर ने पाकिस्तान के लिए 26 टेस्ट, 74 वनडे और 38 टी20 मैच खेले हैं और इनमें क्रमश: 1850, 3359 और 1471 रन बनाए हैं।

टेस्ट में बाबर के नाम पांच शतक हैं जबकि वनडे में उनके नाम 11 शतक हैं। बाबर के नाम 22 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए लगातार तीन वनडे शतक बनाने का रिकार्ड दर्ज है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल