1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : माइकल वॉन ने जॉनी बेयरस्टो को आराम देने के फैसले पर उठाए सवाल

IND v ENG : माइकल वॉन ने जॉनी बेयरस्टो को आराम देने के फैसले पर उठाए सवाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2021 05:43 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 05:46 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो को आराम दिए जाने पर इंग्लैंड के चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं।

IND v ENG : माइकल वॉन ने जॉनी...- India TV Hindi
IND v ENG : माइकल वॉन ने जॉनी बेयरस्टो को आराम देने के फैसले पर उठाए सवाल  Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो को आराम दिए जाने पर इंग्लैंड के चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं। ये दूसरी बार है जब वॉन ने जॉनी बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर किए जाने को लेकर चयनकर्ताओं की आलोचना की है।

माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, "निश्चित रूप से बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से टीम के साथ रहेगा। कोई मतलब नहीं है कि एक खिलाड़ी जिसने अपना टेस्ट स्थान वापस पाया है और स्पिन अच्छा खेलता है, वो आराम कर रहा है।"

इंटरनेशनल क्रिकेट में शाकिब की धमाकेदार वापसी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर

इससे पहले भी वॉन ने भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से बेयरस्टो को ड्रॉप किए जाने को लेकर चयनकर्ताओं पर उंगली उठाई थी। माइकल वॉन ने ट्वीट किया, "इंग्लैंड के टॉप 3 में इकलौता खिलाड़ी जो किसी भी उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा खेल रहा है, उसे घर पर दुनिया की सबसे अच्छी टीम इंडिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए आराम दे दिया है। दुनिया आधिकारिक तौर पर पागल है।"

माइकल वॉन के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का भी मानना है चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिये जॉनी बेयरस्टॉ को आराम देने का निर्णय करके गलती की। हुसैन इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिये कह चुके हैं। 

पंत ने बताया कैसे सोशल मीडिया पर बनता था उनका मजाक, आहत होकर फिर इस तरह दिया सबको जवाब

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल