1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद से छेड़छाड़ के बाद ऑस्ट्रेलिया में बवाल, पीएम मैल्कम टर्नबुल ने की ऐक्शन की बात

गेंद से छेड़छाड़ के बाद ऑस्ट्रेलिया में बवाल, पीएम मैल्कम टर्नबुल ने की ऐक्शन की बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 01:25 pm IST

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गेंद से छेड़छाड़ की जिसके बाद बवाल मच गया।

स्टीवन स्मिथ- India TV Hindi
स्टीवन स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका में तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बेईमानी ने ऑस्ट्रेलिया में बवाल मचा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम से लेकर नेताओं ने कड़ा ऐक्शन लेने की बात की है। वहीं, कई राजनेताओं का तो ये भी मानना है कि स्टीवन स्मिथ को कप्तानी से हटा देना चाहिए। मामले पर बोलते हुए पीएम मैल्कम टर्नबुल ने कहा, 'इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेईमानी में शामिल हो सकते हैं। हमारे क्रिकेटर युवाओं और पूरे देश के लिए आदर्श हैं और क्रिकेट ईमानदारी का पर्याय है।'

पीएम टर्नबुल ने आगे कहा, 'हमारी टीम ऐसे किसी मामले में कैसे शामिल हो सकती है? जब आप एक बार बैगी ग्रीन (टेस्ट मैच की टोपी) पहन लेते हैं तो आप ऑस्ट्रेलिया में एक राजनेता से भी ऊपर हो जाते हैं लेकिन जो कुछ भी हुआ है वो चौंकाने और निराश करने वाला है। ये बिल्कुल गलत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही कार्रवाई करेगा।'

पीएम के अलावा ऑस्ट्रेलियन स्पोर्ट्स कमीशन ने भी मामले पर अपना बयान देते हुए स्मिथ को कप्तानी से हटाए जाने की बात की है। एएससी ने बयान में कहा, 'स्मिथ को जल्द ही कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। स्मिथ के अलावा जिसे भी इस हरकत के बारे में पहले से पता था उन्हें भी अपना पद छोड़ देना चाहिए। एएससी किसी भी खेल में बेईमानी की निंदा करता है। एएससी ये उम्मीद करता है कि खिलाड़ियों की वजह से देश का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहे।' आपको बता दें कि स्मिथ ने बयान दिया था कि मैदान में मौजूद खिलाड़ियों को बैंक्रॉफ्ट की हरकत के बारे में पता था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी मामले की जांच की बात की है लेकिन अब तक स्मिथ को कप्तानी से हटाए जाने की कोई बात सामने नहीं आई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल