1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs WI : अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मायर्स ने दिलाई विंडीज को जीत

BAN vs WI : अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मायर्स ने दिलाई विंडीज को जीत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2021 04:59 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 04:59 pm IST

पहला टेस्ट खेल रहे केल मायर्स (नाबाद 210) ने चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने का असम्भव सा कारनामा करते हुए वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Kyle Mayers- India TV Hindi
Kyle Mayers Image Source : TWITTER- @WINDIESCRICKET

चटगांव| अपना पहला टेस्ट खेल रहे केल मायर्स (नाबाद 210) ने चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने का असम्भव सा कारनामा करते हुए रविवार को यहां जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिला दी। मेजबान टीम ने मेहमानों के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मैच के अंतिम दिन 310 गेंदों पर 20 चौके सात छक्के लगाने वाले मायर्स की ऐतिहासिक पारी की बदौलत मेहमानों ने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह एशिया में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा लक्षय है।

कैरेबियाई टीम ने चौथे दिन की समाप्ति तीन विकेट पर 110 रनों पर की थी। निकरूमा बोनर 20 ओर मायर्स 60 रनों पर नाबाद लौटे थे। लक्ष्य मुश्किल था लेकिन बोनर और मायर्स ने उसे आसान बना दिया। दोनों ने 216 रनों की साझेदारी की। बोन तो 226 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मायर्स ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

वह एशिया मेंचौथी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मायर्स की बदौलत विंडीज ने ठीक उसी तरह की जीत हासिल की है जैसी कि बीते महीने भारत ने गाबा में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की थी। मायर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें- Watch : विराट कोहली ने एक बार फिर किया निराश, इस तरह गंवाया अपना विकेट

बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 430 रन बनाए और फिर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 259 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने 8 विकेट पर 223 रनों पर घोषित कर दी और मेहमानों को बड़ा लक्ष्य दिया। मेहमानों ने इसे मायर्स की बहादुर पारी की बदौलत 127.3 ओवर मे हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- स्लाइवा बैन के बाद गेंद चमकाना हुआ कितना मुश्किल, देखें यह तस्वीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल