1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, इस नए चेहरे को मिला मौका

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, इस नए चेहरे को मिला मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2020 08:47 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 08:49 am IST

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

बांग्लादेश ने...- India TV Hindi
बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, इस नए चेहरे को मिला मौका  Image Source : BANGLADESH CRICKET

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने पहली बार बायें हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को शामिल किया है। नासुम अहमद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे।

दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और आल राउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन की भी टीम में वापसी की है। हालांकि मोहम्मद मिथुन, नजमुल हुसैन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा कि 25 साल के अहमद को बैक-अप के तौर पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘नासुम ने पिछली बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके बाद से वह योजना का हिस्सा थे।’’ बता दें टी20 सीरीज का पहला मैच 9 और  दूसरा मैच 11 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएगा।

टीम इस प्रकार है : महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, शफीयुल इस्लाम, अल-अमीम हुसैन, हसन महमूद और नासुम अहमद। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल