1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2nd ODI : शाकिब के हरफनमौला खेल से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हराया

2nd ODI : शाकिब के हरफनमौला खेल से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2021 10:45 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 10:45 pm IST

अनुभवी शाकिब अल हसन की नाबाद 96 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे ODI मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढत हासिल कर ली।

शाकिब के हरफनमौला खेल...- India TV Hindi
शाकिब के हरफनमौला खेल से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हराया Image Source : ZIMBABWE CRICKET

हरारे। अनुभवी शाकिब अल हसन की नाबाद 96 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत हासिल कर ली। शाकिब ने 109 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके लगाये। उन्होंने इससे पहले गेंदबाजी भी कमाल किया और 10 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ले माधेवेरे (56) की अर्धशतकीय पारी से नौ विकेट पर 240 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान ब्रेंडन टेलर ने भी 46 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए शरिफुल इस्लाम ने 46 रन देकर चार विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते समय बांग्लादेश लगातार अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। टीम 39वें ओवर में 173 रन पर सातवां विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन मैन ऑफ द मैच शाकिब एक छोर पर डटे रहे।

उन्होंने मोहम्मद सौफुद्दीन (नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी कर पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग 2020-2022 के तहत खेले जा रहे इस मैच में जीत से बांग्लादेश को 10 अंक मिले जिससे 11 मैचों में उसके 70 अंक हो गये और टीम तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। श्रृंखला का तीसरा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल