1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में मिलेगी कड़ी सुरक्षा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में मिलेगी कड़ी सुरक्षा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 10:42 pm IST

टीम के साथ बांग्लादेश के सुरक्षा और खुफिया विभाग के कम से कम पांच विशेषज्ञ भी होंगे जिसका नेतृत्व उनके सुरक्षाबल के खुफिया विभाग के महानिदेशक करेंगे।

Bangladesh cricket team- India TV Hindi
Bangladesh cricket team Image Source : GETTY IMAGE

कराची| बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे पर कड़ी सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी जो शुक्रवार से लाहौर में शुरू हो रहे तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए आएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले बांग्लादेश राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी बुधवार को लाहौर पहुंचेंगे। 

टीम के साथ बांग्लादेश के सुरक्षा और खुफिया विभाग के कम से कम पांच विशेषज्ञ भी होंगे जिसका नेतृत्व उनके सुरक्षाबल के खुफिया विभाग के महानिदेशक करेंगे। एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि पीसीबी और सरकार से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद बांग्लादेश टीम को दिन रात राष्ट्र प्रमुख स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। 

बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने हालांकि अपने खुद के सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल लाने पर जोर दिया। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने ढाका में टीम के प्रशिक्षण शिविर का भी दौरा किया और खिलाड़ियों को क्रिकेट और मैचों पर ध्यान देने का सुझाव देते हुए कहा उनकी सुरक्षा का ध्यान दोनों देश के बोर्ड रखेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल