1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रावलपिंडी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान

रावलपिंडी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान

 Reported By: IANS
 Published : Feb 02, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 12:52 pm IST

पाकिस्तान के साथ साथ फरवरी से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेशी टीम में जगह नहीं मिली है। 

रावलपिंडी टेस्ट में...- India TV Hindi
रावलपिंडी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान Image Source : GETTY IMAGES

रावलपिंडी| पाकिस्तान के साथ साथ फरवरी से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेशी टीम में जगह नहीं मिली है। रहमान को भारत के साथ नवम्बर में हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह खराब फार्म के कारण नहीं खेल सके थे। आईसीसी ने बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदीन के हवाले से लिखा है, "मुस्ताफिजुर को खराब फार्म के कारण टेस्ट टीम से हटा दिया गया है।"

इस मैच के लिए ओपनर इमरुल कायेस, शादमान इस्लाम और स्पिनर मेहेदी हसन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था।

तमीम इकबाल की हालांकि टीम में वापसी हुई है। वह बच्चे के जन्म के कारण भारत के साथ हुई टेस्ट सीरीाज में नहीं खेल सके थे। बीसीबी ने इस मैच के लिए नजमुल हुसैन और सौम्य सरकार को भी वापस बुलाया है। बांग्लादेश टीम चार फरवरी को रावलपिंडी के लिए रवाना होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल