1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली बार बांग्लादेश की टेस्ट टीम में आए नजमुल और मिथुन

पहली बार बांग्लादेश की टेस्ट टीम में आए नजमुल और मिथुन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 07:22 pm IST

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

पहली बार बांग्लादेश की टेस्ट टीम में आए नजमुल और मिथुन- India TV Hindi
पहली बार बांग्लादेश की टेस्ट टीम में आए नजमुल और मिथुन Image Source : AP IMAGE

ढाका। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अरिफुल हक, मोहम्मद मिथुन, खालिद अहमद और नजमुल इस्लाम को पहली बार जगह मिली है। कमरूल इस्लाम, रुबेल हुसैन और नुरूल हसन को बाहर जाना पड़ा है। वहीं तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन अभी भी चोटिल हैं। 

शाकिब की गैरमौजूदगी में महामुदुल्लाह को कप्तानी करने का मौका मिलेगा। शाकिब की उंगली की चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। 

मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, "टीम प्रबंधन ऐसे गेंदबाज की तलाश में है जो स्टम्प टू स्टम्प गेंदबाजी कर सके इसलिए हमने नजमुल को टीम में चुना है। हमने मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के कारण अब्बदुर रज्जाक को नहीं चुना। टीम प्रबंधन को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो नंबर सात-आठ पर आकर बड़े शॉट खेल सके और बाउंस को संभाल सके।"

टीम : महामुदुल्लाह (कप्तान), इमरुल कायेस, लिटन दास, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, मुश्फिकुर रहीम, आरिफुल हक, मेहेदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, अबु जायेद, शहीफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद मिथुन, खालीद अहमद और नजमुल इस्लाम।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल