1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंपायर पर चिल्लाए शाकिब अल हसन, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

अंपायर पर चिल्लाए शाकिब अल हसन, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 03:59 pm IST

शाकिब को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। सितंबर 2016 में इस प्रणाली के लागू होने के बाद शाकिब को दूसरी बार डिमेरिट अंक दिए गए हैं।

अंपायर पर चिल्लाए शाकिब अल हसन, आईसीसी ने लगाया जुर्माना - India TV Hindi
अंपायर पर चिल्लाए शाकिब अल हसन, आईसीसी ने लगाया जुर्माना  Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पर सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर पर चिल्लाने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी। 

शाकिब को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। सितंबर 2016 में इस प्रणाली के लागू होने के बाद शाकिब को दूसरी बार डिमेरिट अंक दिए गए हैं। बांग्लादेश की टीम को पहले टी20 में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। शाकिब के अब दो डिमेरिट अंक हो गए हैं। पहला डिमेरिट अंक उन्हें इसी साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान दिया गया था। 

बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में जब शाकिब बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने वाइड नहीं देने पर अंपायर के फैसले का विरोध किया था। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘वह पहले अंपायर पर चिल्लाया और फिर काफी देर तक उनसे चर्चा करता रहा।’’ 

आईसीसी ने कहा कि औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि शाकिब ने अपना अपराध और सजा स्वीकार कर ली। शाकिब ने सिलहट में हुए मैच में 43 गेंद में 61 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश को करारी हार से नहीं बचा पाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल