1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेशी बल्लेबाज सैफ हसन और स्ट्रेंथ कोच ली कोरोना पॉजिटिव

बांग्लादेशी बल्लेबाज सैफ हसन और स्ट्रेंथ कोच ली कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 11:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 11:33 pm IST

बांग्लादेश के बल्लेबाज सैफ हसन और टीम के नये दमखम और अनुकूलन कोच निक ली मंगलवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए। 

Bangladeshi batsman Saif Hassan and strength coach Lee Corona positive- India TV Hindi
Bangladeshi batsman Saif Hassan and strength coach Lee Corona positive Image Source : TWITTER

ढाका। बांग्लादेश के बल्लेबाज सैफ हसन और टीम के नये दमखम और अनुकूलन कोच निक ली मंगलवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले दौर की जांच शुरू की। दोनों ही पृथकवास में चले गए हैं। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खेल फिजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘‘कोरोना वायरस मामलों में हमारे सलाहकार ली के मामले की जांच कर रहे हैं कि यह नया या पुराना संक्रमण है। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जायेगी।’’ 

ये भी पढ़ें - अनिल कुंबले और केएल राहुल 4 भाषाओं की मदद से कर रहे पंजाब को खिताब जीतने की रणनीति तैयार

अक्टूबर नवंबर के श्रीलंका दौरे के लिये टीम का अभ्यास शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होना है। 

बांग्लादेश में अभी तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 4500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल