1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. अनिल कुंबले और केएल राहुल 4 भाषाओं की मदद से कर रहे पंजाब को खिताब जीतने की रणनीति तैयार

अनिल कुंबले और केएल राहुल 4 भाषाओं की मदद से कर रहे पंजाब को खिताब जीतने की रणनीति तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2020 10:59 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 10:59 pm IST

कुंबले और राहुल जब दोनों साथ होते हैं तो दोनों कन्नड़ बोलते हैं और जब बाकी लोग होते हैं तो इंग्लिश और हिंदी बोलते हैं। कुंबले अब थोड़ी बहुत पंजाबी भी सीख रहे हैं। 

Anil Kumble and KL Rahul are planning a strategy to win Punjab title with the help of 4 languages- India TV Hindi
Anil Kumble and KL Rahul are planning a strategy to win Punjab title with the help of 4 languages Image Source : TWITTER/@LIONSDENKXIP

नई दिल्ली। बेंगलुरू के दो अनुभवी खिलाड़ी चार भाषाओं की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल का खिताब दिलाने की राणनीति बना रहे हैं। टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान लोकेश राहुल दोनों बेंगलुरू से हैं और दोनों की मातृभाषा कन्नड़ है।

कुंबले और राहुल जब दोनों साथ होते हैं तो दोनों कन्नड़ बोलते हैं और जब बाकी लोग होते हैं तो इंग्लिश और हिंदी बोलते हैं। कुंबले अब थोड़ी बहुत पंजाबी भी सीख रहे हैं। कुंबले ने मंगलवार को भारत के कुछ चुनिंदा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल को पहले से जानना उनके लिए फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : ऋषभ पंत ने प्रैक्टिस सेशन में लगाए ऐसा छक्के कि याद आ गए 22 साल पुराने सौरव गांगुली!

उन्होंने कहा, "जान-पहचान होना मदद करता है। लेकिन जानने वाली भाषा बात करने का माध्यम है। मैं कुछ पंजाबी लड़कों के साथ पंजाबी भाषा में बात करने की कोशिश करता हूं और जितनी पंजाबी मुझे आती है तो उससे उनका मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं। जाहिर सी बात है कि जब हम कुछ लोग होते हैं तो हम कन्नड़ बोलते हैं, लेकिन एक समूह में एक समान भाषा बोली जाती है जो हिंदी या इंग्लिश होती है।"

कुंबले ने कहा, "भाषा तो बातचीत करने का माध्यम है, खिलाड़ियों को अच्छे से जानना, सिर्फ राहुल नहीं, बल्कि अन्य लोगों को भी, उससे मदद मिलती है।"

ये भी पढ़ें - एक नवंबर से शुरू होगा फिडे कैंडीडेट्स टूर्नामेंट, अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने दी जानकारी

कुंबले ने कहा कि राहुल का बीते कुछ सीजनों में पंजाब के साथ रहना टीम के लिए अच्छा साबित होगा।

कोच ने कहा, "वह मुझसे बेहतर खिलाड़ियों को जानते हैं, क्योंकि वह फ्रेंचाइजी के साथ बीते दो साल से हैं। वह अधिकतर खिलाड़ियों के साथ अच्छे से खेले हुए हैं। वह काफी शांत हैं। वह एक कप्तान होने पर सभी छोटे-मोटी चीजों को समझते हैं।"

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा है कि वह चाहते हैं कि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल लीडरशिप ग्रुप में ज्यादा सक्रिय रहें।

ये भी पढ़ें - कगिसो रबाडा का बड़ा बयान, कहा दिल्ली कैपिटल्स के पास है इस बार टूर्नामेंट जीतने का दम-खम

उन्होंने कहा, "क्रिस का एक खिलाड़ी के तौर पर बड़ा रोल होगा। साथ ही लीडरशिप ग्रुप में भी उनका युवा खिलाड़ियों को बनाने में रोल रहेगा। वह करते हैं, लेकिन मैं उन्हें और ज्यादा सक्रिय होते देखना चाहता हूं। हर कोई उनकी तरफ देखता है।"

कुंबले ने कहा कि टीम के अनुभवी सपोर्ट स्टाफ से भी टीम को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, "हमारे पास अच्छी सपोर्ट स्टाफ की टीम है। सपोर्ट स्टाफ के पास काफी अनुभव है और जानकारी भी, आईपीएल की भी है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल