1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीबीएल के 2020-21 सीजन के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा

बीबीएल के 2020-21 सीजन के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 05:05 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के 2020-21 सीजन के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

बीबीएल के 2020-21 सीजन के...- India TV Hindi
बीबीएल के 2020-21 सीजन के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के 2020-21 सीजन के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 10 दिसंबर से शुरू हो रही लीग के शुरुआती मैच होबार्ट और कैनबरा बबल में खेले जाएंगे। इसके बाद क्वींसलैंड (23 दिसंबर) और ऐडिलेड (28 दिसंबर) मैचों की मेजबानी करेंगे।

सीजन का पहला मैच होबार्ट हरीकैंस और मौजूदा विजेता सिडनी सिक्सर्स के बीच ब्लंडस्टोन एरेना में खेला जाएगा। नए साल में होने वालै मैचों के स्थलों की घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद जताई है की सीमा पर लगी पाबंदियों में छूट से हर राज्य में मैचों का आयोजन किया जा सकेगा।

MI vs DC : क्या बड़े मुकाबलों के दवाब में बिखर जाती है दिल्ली? जानें कैसा रहा है क्वालीफायर में उनका रिकॉर्ड 

बीबीएल के हेड एलिस्टर डोबसन ने कहा, "इस बात में कोई शक नहीं है कि यह लीग द्वारा अभी तक फिक्च र्स को लेकर सबसे मुश्किल काम था और जिस तरह से यह हुआ उससे हम काफी खुश हैं। पूरे आस्ट्रेलिया में कई लोगों के लिए यह साल काफी मुश्किल रहा है। अगर सीमा संबंधी स्थितियां हमें मंजूरी दें तो हम बीबीएल को हर राज्य में ले जाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम सीजन के बाकी बचे 35 मैचों और फाइनल पर हमारे क्लबों, प्रसारणकर्ता, साझेदार और सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस संबंध में घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी।"

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड से शुरू हो रही सीरीज से पहले बीबीएल के सिर्फ नौ मैच खेले जाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जब शुरू होगी तक बीबीएल में 10 दिन का ब्रेक होगा। इसके बाद बीबीएल के मैच दिन में खेले जाएंगे। बाकी की टेस्ट सीरीज के दौरान बीबीएल के मैच टेस्ट मैच खत्म होने के बाद खेले जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल