1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI प्रशासकों की समिति से रामचंद्र गुहा का इस्तीफा

BCCI प्रशासकों की समिति से रामचंद्र गुहा का इस्तीफा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 12:13 pm IST

क्रिकेट प्रशासकों की समिति से रामचंद्र गुहा ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताए हैं। गुहा ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने रविवार को अपना इस्तीफा समिति के चेयरमैन विनोद राय को सौंप दिया है।

Guha- India TV Hindi
Guha

क्रिकेट प्रशासकों की समिति से रामचंद्र गुहा ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताए हैं। गुहा ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने रविवार को अपना इस्तीफा समिति के चेयरमैन विनोद राय को सौंप दिया है।

ग़ौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच पहले से ही विवादों की ख़बरें आ रही हैं और अब गुहा के इस्तीफ़े को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 30 जनवरी को साफ-सुथरी छवि के चार सदस्यों की एक समिति गठित की थी जिसमें मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा भी शामिल थे। इस समिति की कमान पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय को सौंपी गई थी जिन्हें यूपीए-दो की सरकार के दौरान हुए कोयला घोटाले का पर्दाफाश किया था।

उनके अलावा समिति में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्वकप्तान डायना एडुलजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक विक्रम लिमये को शामिल किया गया था। समिति के सदस्यों को देश की सर्वाधिक समृद्ध खेल संस्था बीसीसीआई के कामकाज को देखने का दायित्व सौपा गया था। इस काम में समिति को मुख्य कार्याधिकारी राहुल जौहरी के साथ मिला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल