1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने किया ये बड़ा एलान

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने किया ये बड़ा एलान

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Feb 03, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 01:51 pm IST

भारत ने सलामी बल्लेबाज मंजोत कालरा की शतकीय पारी की बदौलत यहां बे ओवल मैदान पर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया।

राहुल द्रविड़ और...- India TV Hindi
राहुल द्रविड़ और पृथ्वी शॉ

भारत ने सलामी बल्लेबाज मंजोत कालरा की शतकीय पारी की बदौलत यहां बे ओवल मैदान पर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 217 रनों के लक्ष्य को भारत ने मंजोत कालरा के 101 रनों की बदौलत 38.5 ओवरों में आठ विकेट रहते ही हासिल कर लिया। कालरा के अलावा भारत के लिए शुभमन गिल ने 31 और विकेटकीपर हार्विक देसाई ने 47 रन बनाए।

भारत की इस शानदार जीत पर बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और हेड कोच राहुल द्रविड़ पर पैसों की बारिश की। बीसीसीआई अंडर-19 टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख कैश प्राइज, टीम के सभी खिलाड़ियों को 30 लाख और स्पोर्ट स्टाफ को 20 लाख रुपए देगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल