Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली ट्राईएंगुलर टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली ट्राईएंगुलर टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

Reported by: IANS Published : Mar 15, 2018 02:02 pm IST, Updated : Mar 15, 2018 02:11 pm IST

चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ 22 मार्च से शुरू होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है।

बीसीसीआई- India TV Hindi
बीसीसीआई

मुंबई अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने बुधवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी दी। 

बीसीसीआई ने कहा, "अखिल भारतीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ 22 मार्च से शुरू होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के सारे मैच मुंबई में खेले जाएंगे।"

इस सीरीज से पहले खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा भी की गई है। बीसीसीआई ने कहा कि इंडिया-ए महिला टीम की कमान एस. मेघना को सौंपी गई है। 

भारत त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 मार्च को मुंबई के सीसीआई स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, 23 मार्च को दूसरा मैच आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच, 25 मार्च को तीसरा मैच भारत-इंग्लैंड के बीच, 26 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच, 28 मार्च को आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच, 29 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। 

इस सीरीज का फाइनल मैच सीसीआई में ही 31 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले, 18 और 19 मार्च को अभ्यास मैच खेले जाएंगे। 

भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमाह रोड्रिगेस, अंजली पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वास्त्राकार, रुमेली धार और मोना मेशराम। 

इंडिया-ए महिला टीम : एस. मेघना (कप्तान), वीआर वनीता, डी. हेमलता, मोनिका दास, तरन्नुम पठान, प्रियंका प्रियदर्शनी, अरुं धती रेड्डी, आर. कल्पना (विकेटकीपर), राधा यादव, कविता पटिल, शांति कुमारी, प्रीति बोस, शेरल रोजारियो और हरलीन देओल। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement