1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम का किया ऐलान, एक साल में होंगे 2036 मैच

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम का किया ऐलान, एक साल में होंगे 2036 मैच

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2019 09:28 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 09:28 am IST

दलीप ट्रॉफी के बाद 24 अगस्त से 25 अक्टूबर तक विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) के कुल 160 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक देवधर ट्रॉफी (वनडे) के चार मैच होंगे। 

बीसीसीआई- India TV Hindi
बीसीसीआई ऑफिस, मुंबई Image Source : PTI

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-20 सीजन के लिए बुधवार को घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी, जिसमें पुरुष व महिला टीमों के कुल 2036 मैच खेले जाएंगे। घरेलू क्रिकेट सीजन 2019-20 की शुरुआत इस साल अगस्त में दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। दलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से शुरू होगी और यह आठ सितंबर तक चलेगी। इस दौरान कुल चार मैच खेले जाएंगे। 

दलीप ट्रॉफी के बाद 24 अगस्त से 25 अक्टूबर तक विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) के कुल 160 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक देवधर ट्रॉफी (वनडे) के चार मैच होंगे। 

वहीं, सैयद मुश्ताक अली (टी-20) मैच भी खेले जाएंगे जो कि आठ नवंबर से शुरू होकर एक दिसंबर तक चलेंगे और इसमें कुल 142 मैच होंगे। इसके बाद रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा जो दिसंबर -2019 से मार्च 2020 तक खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का प्रारूप पिछले सीजन जैसा ही होगा, जहां टॉप टीमें प्लेट ग्रुप से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सीनियर महिला घरेलू सीजन टी-20 लीग के साथ अक्टूबर से शुरू होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल