1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूरी दुनिया में फैलते कोरोना वायरस के बीच बीसीसीआई ने फैंस से की ये ख़ास अपील

पूरी दुनिया में फैलते कोरोना वायरस के बीच बीसीसीआई ने फैंस से की ये ख़ास अपील

 Reported By: IANS
 Published : Mar 23, 2020 06:48 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 06:48 pm IST

देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह से बंद लागू कर दिया गया है ताकि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके।

BCCI- India TV Hindi
BCCI Image Source : PTI

मुंबई| बीसीसीआई ने सोमवार को सभी क्रिकेट प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोनावायरस से फैली भयंकर स्थिति में वह अपने घर में स्वस्थ रहकर 'विश्व के लिए खेलें।' बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर संदेश जारी करते हुए लिखा, "अगर आपने कभी विश्व में लाखों लोगों के लिए खेलने का सपना देखा है तो यह आपका समय है। सुरक्षित होकर खेलिए, विश्व के लिए खेलिए।"

देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह से बंद लागू कर दिया गया है ताकि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके।

केंद्रीय सरकार ने राज्य सरकारों से सख्ती के साथ बंद लागू करने को कहा है। इस बीमारी से भारत में अभी तक लगभग 400 लोग प्रभावित हो चुके हैं और सात लोगों की जान जा चुकी है।

केंद्र ने साथ ही बंद के आदेश न मानने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।