1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को BCCI के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार

विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को BCCI के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:31 pm IST

पुरस्कार समारोह बेंगलूरू में 12 जून को आयोजित किया जाएगा।

विराट कोहली,...- India TV Hindi
विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को बीसीसीआई का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिलेगा

भारतीय कप्तान विराट कोहली को दो सत्रों के लिए बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। जबकि महिला विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में ये पुरस्कार दिया जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘पिछले दो सत्र के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (2016-17 और 2017-18) की पाली उमरीगर ट्राफी दी जाएगी। पुरस्कार समारोह बेंगलूरू में 12 जून को आयोजित किया जाएगा।’ कोहली ने 2016-17 सत्र में 13 टेस्ट में 1,332 रन बनाए थे। जबकि 27 वनडे में उन्होंने 1,516 रन बनाए थे। वहीं, 2017-18 में खेले गए छह टेस्ट में कोहली ने 89.6 की औसत से 896 रन बनाए और वनडे में उनका औसत 75.50 का रहा था। 

कोहली को हर सत्र के लिए पुरस्कार के तौर पर 15 लाख रूपये दिए जाएंगे। वहीं, हरमनप्रीत को 2016-17 और मंधाना को 2017-18 के सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया। पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की स्मृति में बीसीसीआई ने चार पुरस्कार रखे हैं। बयान में कहा गया, ‘जगमोहन डालमिया ट्रॉफी अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले को दी जाएगी। इसके अलावा महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ जूनियर और सीनियर खिलाड़ी को मिलेगी।’  

बोर्ड ने नौ वर्ग में पुरस्कार राशि एक लाख रूपये बढ़ा दी है। बोर्ड ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिवंगत पंकज राय को देने का फैसला किया है। बंगाल क्रिकेट संघ को 2016-17 के लिए और दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को 2017-18 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रादेशिक संघ चुना गया है। 

प्रमुख पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है 

कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: दिवंगत पंकज राय 
बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (महिला): डायना एडुल्जी (लेने से इनकार) 
बीसीसीआई विशेष पुरस्कार: अब्बास अली बेग और दिवंगत नरेन तम्हाणे 
पाली उमरीगर पुरस्कार: विराट कोहली 
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला): हरमनप्रीत कौर 
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: जम्मू कश्मीर के परवेज रसूल 
घरेलू सीमित ओवरों की क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: 2016-17 कृणाल पंड्या 
रणजी ट्राफी 2016-17 में सर्वाधिक रन का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: गुजरात के प्रियांक पांचाल 
रणजी ट्राफी 2016-17 सत्र में सर्वाधिक विकेट का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: झारखंड के शाहबाज नदीम 
अंडर 23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: हिमाचल के एकांत सी सेन 
अंडर 23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: पंजाब के करण कालिया 

पुरस्कार विजेता 2017-18: 
कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: अंशुमान गायकवाड़ 
बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (महिला): सुधा शाह 
बीसीसीआई विशेष पुरस्कार: दिवंगत बुधी कुंदेरान 
पाली उमरीगर पुरस्कार: विराट कोहली 
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना 
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: केरल के जलज सक्सेना 
घरेलू सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: एसएससीबी के दिवेश पठानी 
रणजी ट्राफी 2016-17 में सर्वाधिक रन का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: कर्नाटक के मयंक अग्रवाल 
रणजी ट्राफी 2016-17 सत्र में सर्वाधिक विकेट का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: केरल के जलज सक्सेना 
अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्राफी में सर्वाधिक स्कोर का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: मध्यप्रदेश के आर्यमन बिड़ला 
अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्राफी में सर्वाधिक विकेट लेने का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: दिल्ली के तेजस बारोका।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल