1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग को सम्मानित करने पर विचार कर रहा है BCCI

सहवाग को सम्मानित करने पर विचार कर रहा है BCCI

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 28, 2015 07:02 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 07:03 pm IST

नयी दिल्ली: वानखेड़े में पांचवें और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में तेज गेंदबाज जहीर खान को सम्मानित किए जाने की तर्ज पर बीसीसीआई अनुभवी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली में तीन दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका

सहवाग को सम्मानित...- India TV Hindi
सहवाग को सम्मानित करने पर विचार कर रहा है BCCI

नयी दिल्ली: वानखेड़े में पांचवें और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में तेज गेंदबाज जहीर खान को सम्मानित किए जाने की तर्ज पर बीसीसीआई अनुभवी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली में तीन दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में औपचारिक विदाई देने पर विचार कर रहा है।

सहवाग ने 20 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषिणा की थी। इससे एक दिन पहले दुबई में मास्टर्स क्रिकेट लीग के लांच के दौरान उन्हौंने अपने इस इरादे का संकेत दिया था।

इस 37 साल के आक्रामक बल्लेबाज ने मौजूदा सत्र में दिल्ली का साथ छोड़कर हरियाणा की रणजी टीम की कप्तानी करने का फैसला किया था।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सहवाग को सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाडि़यों के साथ खेलते हुए भी देखा जाएगा। वह क्रिकेट आल स्टार सीरीज के पहले टूर्नामेंट से जुड़ने वाले बड़े क्रिकेटरों में शामिल हैं। इस सीरीज को सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न प्रमोट कर रहे हैं और इसका आयोजन अगले महीने अमेरिका में होगा।

बीसीसीआई एक समय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे सहवाग को सम्मानित करने का इच्छुक है लेकिन ऐसा लगता है कि फिलहाल डीडीसीए से कोई औपचारिक संपर्क नहीं हो पाया है।

डीडीसीए अध्यक्ष स्नेह प्रकाश बंसल ने कहा, फिलहाल हमें बीसीसीआई से कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन बेशक अगर उन्हौंने इच्छा जताई है तो यह सच ही होगा। हम भी चर्चा करेंगे कि डीडीसीए में हमारी ओर से क्या किए जाने की जरूरत है।

इस बात की चर्चा भी है कि कोटला में एक गेट का नाम नजफगढ़ में जन्में सहवाग के नाम पर रखा जा सकता है और बंसल ने कहा कि इस मामले पर विचार किया जा रहा है।

बंसल ने कहा, हां, हम इस पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ ठोस नहीं हुआ है।

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सहवाग ने भारत की ओर से 104 टेस्ट और 251 वनडे खेल और टेस्ट क्रिकेट में 47.35 के औसत से 8586 जबकि वनडे क्रिकेट में 8273 रन बनाए। टेस्ट में उनका स्ट्राइक रेट 82.23 और वनडे में 104.33 रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल