1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 02:40 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की यह सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया...- India TV Hindi
भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड के लोगो

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने इसकी जानकारी दी। 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की यह सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2017-2020 का हिस्सा है।"

बोर्ड ने कहा कि इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। इसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। 

दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद, दूसरा मैच 15 मार्च को और तीसरा मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 18 मार्च को खेला जाएगा। 

भारतीय महिला टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, मोना मेशराम, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड, शिखा पांडे, सुकन्या परिदा, पूजा वास्त्राकार और दीप्ति शर्मा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल