1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने किया कन्फर्म, 29 जुलाई को मीडिया से रूबरू होंगे विराट कोहली

बीसीसीआई ने किया कन्फर्म, 29 जुलाई को मीडिया से रूबरू होंगे विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 28, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 06:08 pm IST

खबरें यह भी थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच चल रही अनबन को देखते हुए यह प्रेसवर्ता रद्द कर दी गई है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 29 जुलाई यानी कि कल वेस्टइंडीज टूर पर रवाना होने से पहले मीडिया से रूबरू होंगे। बीसीसीआई ने यह कनफर्म किया है कि यह प्रेसवार्ता मुंबई में होगी। इससे पहले यह खबरें आ रही थी कि विराट कोहली वेस्टइंडीज टूर से पहले कोई प्रेसवॉर्ता नहीं करेंगे, लेकिन अब बीसीसीआई ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

वेस्टइंडीज टूर पर भारत को तीन टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मैच की श्रंख्ला खेलनी है। इस टूर पर भारत को पहले दो टी20 अमेरिका में तो बाकी सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलने है।

खबरें यह भी थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच चल रही अनबन को देखते हुए यह प्रेसवर्ता रद्द कर दी गई है, लेकिन बीसीसीआई ने बताया है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कल मुंबई में 6 बजे प्रेसवार्ता करेंगे।

हालांकि रोहित और कोहली दोनों ने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने कहा कि इस मामले पर विचार नहीं किया जाएगा जब तक कि खिलाड़ी खुद इसे नोटिस में नहीं लाते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल