1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो बनना हो टीम इंडिया का कोच तो हिंदी-अंग्रेज़ी बोलो

जो बनना हो टीम इंडिया का कोच तो हिंदी-अंग्रेज़ी बोलो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 12:16 pm IST

टीम इंडिया के लिए नए चीफ़ कोच की तलाश शुरु हो गई है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अन्य शर्तों के अलावा एक शर्त ये भी रखी है कि कोच को अंग्रेज़ी के अलावा

Team India- India TV Hindi
Team India

टीम इंडिया के लिए नए चीफ़ कोच की तलाश शुरु हो गई है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अन्य शर्तों के अलावा एक शर्त ये भी रखी है कि कोच को अंग्रेज़ी के अलावा हिंदी भी आनी चाहिए। बोर्ड ने बुधवार को टीम इंडिया के चीफ कोच के लिए विज्ञापन निकाला है और आवेदन की आखिरी तारीख 10 जून है।

बुधवार शाम को BCCI की वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने के लिए नौ शर्तें रखी गई हैं। सबसे बड़ी शर्त है कि आवेदक के लिए आईसीसी के सदस्य देश की टीम, फर्स्ट क्लास क्रिकेट टीम या इंटरनेशनल स्तर पर किसी टीम की सफल कोचिंग करने का अनुभव होना चाहिए।

इसके अलावा एक और शर्त यह है कि आवेदन भरने वाले को अंग्रेजी भाषा बोलनी आनी चाहिए और अच्छा होगा अगर वो हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषा भी जानता हो।

टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के अनुबंध मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से खत्म हो गए थे। सभी साल 2014 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज के बाद से ही भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे।

बांगड़ को हालांकि जून में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का चीफ कोच बनाया गया है। अंडर-19 और भारत-ए टीम के साथ काम कर चुके अभय शर्मा को इस दौरे के लिए टीम इंडिया का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।

अगली स्लाइड में बीसीसीआई की 9 शर्तें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल