
1-आईसीसी के सदस्य देश की टीम, फर्स्ट क्लास क्रिकेट टीम या इंटरनेशनल स्तर पर किसी टीम की सफल कोचिंग करने का अनुभव होना चाहिए।
2- उम्मीदवार के पास ICC के किसी पक्के सदस्य देश द्वारा आयोजित कार्यक्रम या परीक्षा में हिस्सा लेने का सर्टिफ़िकेट होना चाहिए।
3- खेले के तीनों फ़ॉर्मेट में सफल होने के लिए कोचिंग की विस्तृत योजना बनानी आनी चाहिये।
4- उम्मीदवार के पास प्रत्येक खिलाड़ी के परफ़ॉर्मेंस को जांचने-परखने का कारगर तरीका होना चाहिए ताकि बोर्ड उस आधार पर समय समय पर टीम के परफ़ॉर्मेंस का आंकलन कर सके।
5- आवेदक को टीम में अनुशासन कायम करना और खिलाड़ियों को दबाव से मुक्त रखने के तरीके आने चाहिए।
6- आवेदक को अंग्रेजी भाषा बोलनी आनी चाहिए और अच्छा होगा अगर वो हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषा भी जानता हो।
7- स्पोर्ट्स सॉफ़्टवेयर की आधुनिक टैक्नोलॉजी और इसके इस्तेमाल का ज्ञान होना चाहिए।
8- आवेदक का पर्सनल रिकॉर्ड साफ सुथरा और विवाद से परे होना चाहिए।
9- NCA Cricket Development Programmes में योगदान की योजना मालूम होनी चाहिए और भावी खिलाड़ियों के विकास की भी योजना होनी चाहिए।
अंग्रेज़ी में बीसीसीआई की 9 शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें...