1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने ऐश की इतनी की अब कैश नहीं मिलेगा, BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर

मोहम्मद शमी ने ऐश की इतनी की अब कैश नहीं मिलेगा, BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2018 06:14 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 06:22 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा और अन्य महिलाओं के साथ संबंध के आरोप के बाद अब बीसीसीआई ने भी अपने नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम और कंपन्सेशन स्ट्रक्चर से बाहर कर दिया है।

mohammed shami- India TV Hindi
mohammed shami

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा और अन्य महिलाओं के साथ संबंध के आरोप के बाद अब बीसीसीआई ने भी अपने नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम और कंपन्सेशन स्ट्रक्चर से बाहर कर दिया है। इसके तहत खिलाड़ियों को तय ग्रेड के तहत एक निश्चित रकम दी जाती है। बीसीसीआई ने आज अपने नए ग्रेडिंग सिस्टम की घोषणा की जिससे शमी का नाम बाहर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फ़ेसबुक एकाउंट पर कुछ महिलाओं की तस्वीरे पोस्कर शमी पर ग़ैर महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। उनका ये भी आरोप है कि शमी ने साउथ अफ़्रीका के दौरे से लौटने के बाद उनके साथ मारपीट की थी। हसीन जहां की इन पोस्ट में  पति मोहम्मद शमी शमी के ख़िलाफ़ सबूत के तौर पर कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई चैट के स्क्रिन शॉट्स हैं जिनमें अश्लील बातें की गईं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी जून 2014 में हुई थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के एक बेटी भी है, जिसका नाम आयरा है। शादी से पहले हसीन जहां एक मॉडल भी रह चुकी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल