1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. EXCLUSIVE: शमी की पत्नी का बड़ा आरोप कहा, एक नंबर का औरतबाज़ आदमी है, मेरी हत्या करना चाहता था

EXCLUSIVE: शमी की पत्नी का बड़ा आरोप कहा, एक नंबर का औरतबाज़ आदमी है, मेरी हत्या करना चाहता था

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 07, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 06:19 pm IST

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर बेहद गंभीर आरपो लगाते हुए कहा है कि शमी ने जो ट्वीट पर लिखा है वो एकदम झूठ है और वह दरअसल एक नंबर का औरतबाज़ है और वह मेरी हत्या करना चाहता था.

हसीन जहां- India TV Hindi
हसीन जहां

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर बेहद गंभीर आरपो लगाते हुए कहा है कि शमी ने जो ट्वीट पर लिखा है वो एकदम झूठ है और वह दरअसल एक नंबर का औरतबाज़ है और वह मेरी हत्या करना चाहता था.

क्या शमी वाक़ई हसीन की हत्या करवाना चाहता था?

बता दें कि शमी की पत्नी हसीन ने फ़ैसबुक पर कई पोस्ट कर सनसनी फ़ैला दी कि शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं. जवाब में शमी ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे अफ़ैयर को लेकर जो कुछ ख़बरे आ रही हैं वो झूठ हैं और उनके परिवार के खिलाफ साजिश है.

इस बीच BCCi ने मोहम्मद शमी को सेंट्रल कॉंट्रेक्ट से बाहर कर दिया है.

शमी, हसीन
शमी, हसीन

हसीन ने मीडिया से मुख़ातिब होकर दावा किया कि शमी उन्हें पिछले पांच साल से प्रताड़ित कर रहा था और दो साल से तलाक चाहता था. उन्होंने कहा कि शमी का अफ़ेयर पाकिस्तान की एक लड़की के साथ है जिसके साथ वह दुबई में भी रुका था.

हसीन ने आगे कहा कि वह शमी ने उनके साथ कभी भी पत्नी जैसा व्यवहार नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह शमी झूठ बोल रहे हैं और उनके पास तमाम सबूत हैं. उन्होंने कहा कि वह शमी के ख़िलाफ़ मुक़दमा करेंगी. उन्होने कहा कि शमी अपना सामान हमेशा लॉक करके रखता था और उसने कई बार उन्हें दरवाज़े पर धक्का भी दिया. शमी हमेशा ुउन्हें घर से निकालने की धमकी देता रहता था. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल