1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4 साल बाद बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट बोर्ड से हटाया बैन, जानिये क्या था मामला

4 साल बाद बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट बोर्ड से हटाया बैन, जानिये क्या था मामला

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2019 07:05 am IST,  Updated : Sep 08, 2019 07:05 am IST

संविधान को इसलिए मंजूरी मिली है, क्योंकि यह लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित किया गया है।

BCCI- India TV Hindi
BCCI Image Source : BCCI

जयपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को राजस्थान क्रिकेट बोर्ड (आरसीए) से प्रतिबंध हटा दिया है। आरसीए के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने आरसीए द्वारा अपने संविधान में किए गए परिवर्तनों को मंजूरी दे दी है। अब आरसीए जल्द ही अपने आम चुनाव कराएगा। संविधान को इसलिए मंजूरी मिली है, क्योंकि यह लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित किया गया है।

आरसीए के अध्यक्ष सीपी. जोशी ने कहा है कि संघ, राष्ट्रीय बोर्ड और सीओए के आदेश के मुताबिक बीसीसीआई चुनावों से पहले सभी जरूरी गाइडलाइंस को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

आरसीए को बोर्ड ने 2014 में प्रतिबंध कर दिया था, क्योंकि उस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुखिया ललित मोदी को आरसीए ने अपना अध्यक्ष नियुक्त किया था। ललित उस समय आईपीएल में भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दे के कारण बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित कर दिए गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल