1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने T20 World Cup 2021 टीम में किया बदलाव, अक्षर पटेल हुए बाहर

BCCI ने T20 World Cup 2021 टीम में किया बदलाव, अक्षर पटेल हुए बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 13, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 05:09 pm IST

बीसीसीआई ने बुधवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया है। स्पिन अक्षर पटेल की जगह उन्होंने शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी है।

BCCI made changes in the T20 World Cup 2021 team, Axar Patel was out- India TV Hindi
BCCI made changes in the T20 World Cup 2021 team, Axar Patel was out Image Source : TWITTER/@BCCI

बीसीसीआई ने बुधवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया है। स्पिन अक्षर पटेल की जगह उन्होंने शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी है। शार्दुल ठाकुर पहले स्टैंडबाय खिलाड़ियों में थे, मगर अब बीसीसीआई ने उन्हें मुख्य 15 खिलाड़ियों में शामिल किया है, वहीं अक्षर को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में जोड़ा गया है।

ICC T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल

बीसीसीआई ने इस प्रेस रिलीज में उन खिलाड़ियों की सूची भी जारी की है जो आईपीएल खत्म होने के बाद यूएई में टीम इंडिया को प्रैक्टिस कराने के लिए यूएई में ही रुकेंगे। इन खिलाड़ियों में अवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद और के गौतम का नाम शामिल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल