1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली बने बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष, एक बार फिर क्रिकेट में चलेगी 'दादागिरी'

सौरव गांगुली बने बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष, एक बार फिर क्रिकेट में चलेगी 'दादागिरी'

 Reported By: IANS
 Published : Oct 23, 2019 08:51 am IST,  Updated : Oct 23, 2019 01:23 pm IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अध्यक्ष विनोद राय की टीम 23 अक्टूबर को नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली और उनकी टीम के कार्यभार सम्भालते ही अपना कार्यालय बंद कर देगी।

Sourav Gnaguly- India TV Hindi
Sourav Gnaguly Image Source : BCCI

मुम्बई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं। मुंबई में बोर्ड के हेडक्वार्टर में सुबह सवा 11 बजे के आसपास दादा को बोर्ड की बागडोर सौंप दी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) की सालाना बैठक में इस दौरान जय शाह और सीओए प्रमुख विनोद राय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

गांगुली के अलावा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया। केरल के जयेश जॉर्ज नए संयुक्त सचिव और उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष चुने गए।

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बने हैं।

बीसीसीआई की नई टीम की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनी गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के 33 महीने के कार्यकाल का भी समापन हो गया।

47 वर्षीय गांगुली का कार्यकाल हालांकि, एक साल से भी कम समय के लिए ही होगा क्योंकि नए नियमों के मुताबिक, अगले साल जुलाई के बाद वह 'कूलिंग ऑफ पीरियड' में चले जाएंगे। वह बीते पांच साल से बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं।

बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार, एक प्रशासक लगातार केवल छह साल तक ही अपनी सेवाएं दे सकता है। ऐसे मे गांगुली एक साल से थोड़ा कम समय के लिए बीसीसीआई बॉस होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल