1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने की बीयर पार्टी, BCCI से लगी फटकार

टीम इंडिया ने की बीयर पार्टी, BCCI से लगी फटकार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 18, 2016 09:09 am IST,  Updated : Jul 18, 2016 01:38 pm IST

नई दिल्ली: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने है। पहला टेस्य 21 जुलाई को सुरु होगा और फिलहाल टीम प्रैक्टिस मैच केल रही है और ख़ाली वक्त

Team India beer party- India TV Hindi
Team India beer party

नई दिल्ली: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने है। पहला टेस्ट 21 जुलाई को शुरु होगा और फिलहाल टीम प्रैक्टिस मैच खेल रही है और ख़ाली वक्त में मौजमस्ती कर रही है। लेकिन ऐसी ही एक मौजमस्ती का दिन उसे भारी पड़ गया। दरअसल कुछ खिलाड़ियों ने बीयर पार्टी रखी थी। पार्टी हुई, खूब बीयर छनी और तस्वीरबाज़ी भी हुई। लेकिन ये पार्टी उन्हें तब मंहगी पड़ गई जब तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बीसीसीआई तक पहुंच गईं। फिर क्या था बोर्ड ने खिलाड़ियों को फटकार लगाई।

इन तस्वीरों में कप्तान विराट कोहली भी हैं और वो अपने साथियों के साथ मौज मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इनमें एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी केएल राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव एक साथ नजर आ रहे हैं। इनमें राहुल और उनके बगल में खड़े शख्स के हाथ में बीयर की बोतल दिख रही है और खबर है कि इसी तस्वीर ने टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों को नाराज कर दिया।

सूत्रों के हवाले से खबर तो यहां तक है कि बीसीसीआई ने टीम मैनेजर रियाज बगवान के जरिए खिलाड़ियों को संदेश भिजवाया है कि बीच और बीयर कैरेबियाई कल्चर का हिस्सा है भारत के कल्चर का नहीं। अपने इस सख्त संदेश के पीछे बीसीसीआई का मानना है कि बच्चों समेत लाखों लोग क्रिकेट सितारों के फैन होते हैं और इस तरह की तस्वीरें उन पर ठीक असर नहीं छोड़तीं। लिहाजा मैदान के बाहर भी क्रिकेटरों को सोच समझकर ही कोई कदम उठाना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल