1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीओए ने बीसीसीआई सचिव चौधरी को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीओए ने बीसीसीआई सचिव चौधरी को भेजा कारण बताओ नोटिस

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2019 11:37 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 11:37 pm IST

सीओए ने चौधरी से पूछा है कि वह बताएं कि आईसीसी और एसीसी की बैठक से नदारद रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।  

सीओए ने बीसीसीआई सचिव चौधरी को भेजा कारण बताओ नोटिस- India TV Hindi
सीओए ने बीसीसीआई सचिव चौधरी को भेजा कारण बताओ नोटिस Image Source : BCCI

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में हिस्सा नहीं लेने के मामले में बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सीओए ने चौधरी से पूछा है कि वह बताएं कि आईसीसी और एसीसी की बैठक से नदारद रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

आईएएनएस के पास मौजूद पत्र में सीओए ने चौधरी से कहा है कि आईसीसी और एसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि होने के बावजूद भी उन्होंने सीओए के एजेंडे को बैठक में क्यों नहीं उठाया।

सीओए ने चौधरी से कहा है कि बिना बताए दोनों बैठकों में शामिल नहीं होने की वजह से बीसीसीआई का कोई भी प्रतिनिधि भाग नहीं ले सका।

सीओए ने अपने पत्र में कहा गया है कि आईसीसी की बैठक इसी साल 14 से 20 जुलाई को लंदन में हुई थी जबकि एसीसी की बैठक तीन सितम्बर को बैंकॉक में हुई थी।

चौधरी को रविवार से सात दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। साथ ही उनसे पूछा गया है कि वह बताए कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।